फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Health Department seeks inquiry report into swine flu death.

Kannauj News: स्वाइन फ्लू से मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मांगी जांच रिपोर्ट

Mon, 07 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Health Department seeks inquiry report into swine flu death.
कन्नौज। बीमारी से पीड़ित युवक की मौत के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कानपुर नगर के सीएमओ को पत्र लिखकर युवक की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज के ग्राम तेराजाकेट के प्रधान पुत्र की एक सितंबर को कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। युवक की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने कानपुर नगर के सीएमओ को पत्र लिखा है, जिसमें कहा कि युवक की मेडिकल जांच, स्वाइन फ्लू संबंधी लैब और पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेख उपलब्ध कराएं, जिससे युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। वहीं सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम को गांव के घरों में सर्दी, खांसी, जुकाम, तेज बुखार और सांस लेने में कठिनाई वाले लोगों की जानकारी जुटाई जाए। स्वास्थ्य टीम का दावा है कि आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 700 घरों में दस्तक दी और लोगों से जानकारी ली। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में बुखार व अन्य लक्षण नहीं मिले, जबकि ग्रामीणों ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने 100 घरों में भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed