फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hatyaaropee ke ghar yuvatee se chhedachhaad, todaphod

हत्यारोपी के घर युवती से छेड़छाड़, तोड़फोड़

Mon, 15 Jun 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hatyaaropee ke ghar yuvatee se chhedachhaad, todaphod
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ। नथा नगला गांव में हत्यारोपियों के घर पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घर में मौजूद युवती से छेड़छाड़ के साथ तोड़फोड़ व परिवार के लोगों से मारपीट की गई। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नथा नगला गांव में इसी साल मार्च में किसान रामवीर की हत्या कर दी गई थी। इसमें चंद्रजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस समय वह जेल में बंद है। चंद्रजीत की पत्नी सुषमा देवी ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुस आए और युवती से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ फ्रिज, दो बाइक और अन्य सामान को तोड़फोड़ दिया।
विज्ञापन

शोरगुल मचाने पर गांव के लोग आ गए, इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले में घायल सुषमा देवी को परिवार के लोग सौ शय्या अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर की हत्या में छह लोग नामजद
रामवीर की हत्या में भतीजे ध्रुव सिंह ने चंद्रजीत उसके भाई राजेश, अशोक पुत्र राजेंद्र सिंह, आलोक और उसके भाई नीतू उर्फ नीतेश, चंद्रजीत के रिश्तेदार पिंटू पुत्र रामसनेही निवासी सिकरोरी थाना तिर्वा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed