फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young woman subjected to obscene acts and threatened with an acid attack in front of her mother.

Kannauj News: मां के सामने युवती से अश्लील हरकत, तेजाब डालने की धमकी

Wed, 16 Sep 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 16 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Young woman subjected to obscene acts and threatened with an acid attack in front of her mother.
अजीतमल। बाबरपुर हाईवे पर मां के साथ पिता का इंतजार कर रही एक युवती के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने अश्लील हरकत की। मां व युवती ने विरोध करने पर आरोपितों ने तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने और सोशल मीडिया पर एआई के माध्यम से आपत्तिजनक रील बनाकर वायरल करने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में युवती ने बताया कि मूल रूप से कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वर्तमान में वह इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में रहती है। उसका ननिहाल अजीतमल क्षेत्र में है। पुलिस को बताया कि बीते छह सितंबर की शाम करीब सात बजे वह अपनी मां के साथ बाबरपुर हाईवे पर पिता का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बाइक रोकने के बाद तीनों युवक उतरकर उसके पास आए और हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि आरोपितों ने उसकी मां के सामने अभद्रता करते हुए धमकी दी। साथ ही चेहरे पर तेजाब डालकर कुरूप करने और सोशल मीडिया पर एआई की मदद से आपत्तिजनक रील्स बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। युवती का कहना है कि कुछ मोबाइल नंबरों से उसे और उसके परिवार के सदस्यों को आए दिन जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। तहरीर में प्रतापपुर गांव के अभिषेक कुमार, अंशु और अनुराग को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed