फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girlfriend did not agree, sent to Nari Niketan

नहीं मानी प्र्रेमिका, नारी निकेतन भेजा

Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend did not agree, sent to Nari Niketan
तिर्वा(कन्नौज)। प्रेमी को जेल भेज देने के बाद किशोरी घर जाने को राजी नहीं हुई। वह प्रेमी के साथ खुद भी जेल जाना चाह रही थी। बहुत समझाने की कोशिश पर भी वह नहीं मानी। इससे उसे नारी निकेतन कानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी को पवोरा गांव का विपिन बहला फुसलाकर दो सहयोगियों के साथ घर से ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी व प्रेमी को ढूंढ लिया था। मंगलवार को प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को न्यायालय भेजने की तैयारी की। साथ छुटता देख किशोरी प्रेमी के साथ जेल जाने की जिद लेकर कोतवाली में हंगामा करने लगी। पुलिस ने किशोरी का ड्रामा देख आशा ज्योति केंद्र भेज दिया था। आशा ज्योति केंद्र जाने के बाद पुलिस ने किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। मंगलवार को परिजनों के पास न जाने की बात पर किशोरी अड़ी रही। बाद में न्यायालय की अनुमति से किशोरी को कानपुर जनपद के नारी निकेतन केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ दीपक दुबे ने बताया कि कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने किशोरी को परिजनों के साथ जाने के लिए समझाया। वह नहीं मानी। ऐसे में उसे नारी निकेतन कानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed