फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ghaziabad team struggled to open the choke chamber

Kannauj News: चोक चेंबर को खोलने के लिए जूझी गाजियाबाद की टीम

Wed, 19 Mar 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad team struggled to open the choke chamber
कन्नौज। चोक सीवर लाइन के चेंबर को साफ करने के लिए गाजियाबाद की टीम दूसरे दिन मंगलवार को भी जूझती रही। छह वर्ष से रखरखाव न होने के कारण चेंबर में भारी मात्रा में मिट्टी व पट्टियां के टुकड़े है।
विज्ञापन

जलनिगम ने 6.40 करोड़ की लागत से शहर के 25 वार्डों में सीवर लाइन डलवाई थी। कार्यदायी संस्था के सही से काम नहीं पूरा करने पर उसको निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद स्थानीय ठेकेदारों ने काम किया था। नगर पालिका ने काम गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर सीवर लाइन को हैंडओवर नहीं लिया। इसके चलते सीवर लाइन रखरखाव नहीं होने के कारण चोक हो गई। सदिकापुर में जलभराव की समस्या को लेकर 500 मीटर चोक लाइन की सफाई करवाई गई थी। शेष 60 किलोमीटर चोक सीवर लाइन की सफाई को लेकर शासन ने बजट देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने इस मामले शासन में शिकायत की थी। तब जलनिगम के एमडी डॉ राजशेखर ने कार्यदायी संस्था व तत्कालीन जलनिगम के अधिकारियों से वसूली करके सफाई कराने के आदेश दिए थे। सोमवार से गाजियाबाद की टीम चोक सीवर लाइन की सफाई में जुटी है। चेंबर में मिट्टी व सीमेंंट की पट्टियां भरी होने के कारण मजदूरों को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता मोहित चक ने बताया कि शासन से चोक सीवर लाइन की सफाई करने के लिए कोई बजट नहीं मिला है। कार्यदायी संस्था की ओर से ही चोक सीवर लाइन की सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed