फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four years imprisonment for three convicts in assault

Kannauj News: मारपीट में तीन दोषियों को चार साल की कैद

Mon, 24 Apr 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four years imprisonment for three convicts in assault
कन्नौज। सात साल पहले हुई मारपीट व घायल होने के मामले में तीन दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय/एडीजे लवली जायसवाल ने चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता संतकुमार दुबे ने बताया कि थाना ठठिया क्षेत्र के गांव तेलगनापुर्वा निवासी कल्लू वर्ष 2015 की होली वाले दिन घर के बाहर बैठा था। तभी रंजीत, संतोष, जीतेंद्र आए और कल्लू को गालीगलौज करने लगे। कल्लू ने जब गाली देने से मना किया तो फिर तीनों अभियुक्त हमलावर हो गए। इसी बीच उनकी दादी रामसिया आ गईं, जिन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की। अभियुक्नों ने लाठी-डंडों से उन पर भी प्रहार कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सिर पर गंभीर चोट की न्यायाधीश ने चार साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। न देने पर अभियुक्तों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त संतोष, रंजीत व जीतेंद्र का वारंट बनाकर तुरंत जिला कारागार अनौगी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed