{"_id":"6737a36caedae8eed308b5a4","slug":"four-new-dengue-patients-found-fever-also-increased-kannauj-news-c-214-1-sknp1041-121270-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चार डेंगू के नए मरीज मिले, बुखार के भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चार डेंगू के नए मरीज मिले, बुखार के भी बढ़े
विज्ञापन
कन्नौज। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण डेंगू के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को चार नए डेंगू के मरीज मिले है। इस प्रकार अब तक 169 लोग डेंगू के डंक का शिकार हो चुके हैै।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ाें में डेंगू के मरीजों की संख्या 169 हो चुकी है। इसमें चार डेंगू के नए मरीज शुक्रवार को मिले है, अभी कुल एक्टिव डेंगू के मरीज 47 है। 109 लोग डेंगू होने के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है। वहीं 15 मरीजों का घर में उपचार चल रहा है। गांव इनायतपुर, बहेलियनपुरवा, कसावां, चपुन्ना सहित कई गांवों में लोग बुखार से पीड़ित है। यहां संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार रखे है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई गांवों में कैंप लगाकर दवा वितरण करने का दावा किया जा रहा है। डेंगू का मरीज मिलने पर मलेरिया विभाग की टीम एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराने की बात भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। उसके बाद भी डेंगू के डंक से लोग बच नहीं पा रहे है। अगर समय रहते सभी गांव व स्थानों पर फगिंग कराई जाती तो मच्छरों से जनित रोगों से बचाव हो सकता था।