फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four members of the family were imprisoned for five years in the attack

Kannauj News: हमले में परिवार के चार लोगों को पांच-पांच वर्ष कैद

Fri, 25 Nov 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four members of the family were imprisoned for five years in the attack
कन्नौज। मकान का ताला तोड़ने का विरोध करने पर किसान को मरणासन्न करने के मामले में कोर्ट ने एक ही परिवार के चार लोगों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने अभियुक्तों पर जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

कस्बे तालग्राम निवासी बाबूराम के बेटे ओमवीर ने प्लाट खरीद कर मकान बनवाया था। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी जसवीर को दी थी। रंजिश के चलते 13 अप्रैल 2015 को चंदन टोला निवासी सुरेंद्र शाक्य, भाई गिरेंद्र, बेटे मंजू और संजू के साथ प्लाट पर पहुंच गए। सभी लोग दरवाजे में लगा ताला तोड़ने लगे। जसवीर ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने फायर कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश विश्वंभर प्रसाद ने मामले की सुनवाई की। साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सुरेंद्र, भाई गिरेंद्र, बेटे मंजू और संजू को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने बताया कि कोर्ट ने अभियुक्तों पर पांच-पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed