फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR against miscreants who incited a commotion by distributing biscuits to students.

Kannauj News: छात्रों को बिस्किट देकर हंगामा कराने वाले अराजकतत्वों पर प्राथमिकी

Sun, 23 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR against miscreants who incited a commotion by distributing biscuits to students.
गुरसहायगंज। पीएमश्री कंपोजिट स्कूल गुगरापुर में 20 अगस्त को इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करने के मामले में
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने हसेरन बीईओ की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्व पर प्राथमिकी दर्ज की है।


गुगरापुर स्थित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना पर भेदभाव, अभद्रता और पीटने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने कार रोककर प्रदर्शन किया था। कुछ लोगों ने स्कूल गेट पर ताला भी लगा दिया था। बीईओ हसेरन विश्वनाथ पाठक व गुगरापुर संजय कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरुद्ध छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया और शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए कार रोक ली थी। घटना के संबंध में वायरल वीडियो में सामने आया कि कुछ लोगों ने बच्चों को बिस्किट वितरित किए थे और लालच देकर प्रदर्शन कराया था।
छात्रों ने पूछताछ में कुछ अज्ञात लोगों पर बिस्किट का लालच देने की बात कही। कुछ राजनीतिक लोग विभाग और सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने जांच में बताया कि वायरल वीडियो में अभिभावक के रूप में दिखाई दे रहे गांव के कुछ अराजकतत्व हैं। कहा कि वे स्कूल के वास्तविक अभिभावक नहीं हैं। उन्होंने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीईओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि शिक्षकों की आपसी गुटबाजी के चलते बच्चों को मोहरा बनाया गया था। प्राथमिक जांच के आधार पर बीईओ की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मोबाइल कॉल डिटेल से खुलेगा राज
प्राथमिकी में ग्रामीणों और शिक्षकों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग भी की है। ताकि प्रदर्शन के पीछे की कथित साजिश का पता लगाया जा सके। कॉल डिटेल में भी छात्रों और अभिभावकों को भड़काने वाले सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed