{"_id":"615de7ea8ebc3ed012529bdd","slug":"fever-victim-dies-due-to-wrong-injection-kannauj-news-knp6567239104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन से बुखार पीड़ित छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इंजेक्शन से बुखार पीड़ित छात्रा की मौत
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता करते सीएमएस डॉ. राजेश तिवारी और डॉ. मनीष तिवारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौ शय्या अस्पताल में उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन लगने से बुखार पीड़ित छात्रा की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रंधीरपुर निवासी मनीराम दीक्षित की पुत्री अनन्या नगर के मोहल्ला दीक्षितान स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुखार आने पर मंगलवार को परिजनों ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में अनन्या की प्लेटलेट्स कम मिलीं। उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार दोपहर मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी।
हंगामे की सूचना पर सीएमएस राजेश कुमार तिवारी और डॉ. मनीष तिवारी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित भीड़ ने किसी की नहीं सुनी। कार्रवाई न होने तक शव को अस्पताल से हटाने से इनकार कर दिया। इस बीच हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसआई अजब सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। देर शाम तक चले हंगामे के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। यह शव को घर ले गए।
विज्ञापन
भीड़ के चलते खाली हुआ इमरजेंसी वार्ड
अनन्या की मौत के बाद इमरजेंसी वार्ड में हंगामा होते ही यहां भर्ती मरीज तीमारदारों के साथ जान बचाकर अस्पताल से निकल गए। कुछ ही देर में इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह से खाली हो गया। वहीं भीड़ के आक्रोश को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी मौके से इधर-उधर हो गए।
चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ दी तहरीर
अनन्या के पिता मनीराम दीक्षित ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही सीएमएस डॉ. राजेश तिवारी से जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि छात्रा की मौत के कारणों की जांच को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में शामिल डॉ. विपिन सचान, डॉ. अभिषेक कटियार और डॉ. सुचि वर्मा को जांच कर 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।