फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj accident Violent collision between truck and diesel tanker two dead and three critically injured

कन्नौज हादसा: ट्रक और डीजल टैंकर की भीषण भिड़ंत, दो की मौत और तीन गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 20 Oct 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 AM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार देर रात मलिकपुर गांव के पास ट्रक और डीजल से भरे टैंकर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक और हेल्पर मौत हो गई। वहीं, पेट्रोल पंप व्यवस्थापक, ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj accident Violent collision between truck and diesel tanker two dead and three critically injured
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार देर रात ट्रक व डीजल से भरे टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक व हेल्पर की मौत हो गई, जबकि पेट्रोल टंकी के व्यवस्थापक व ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मलिकपुर स्थित एक अस्पताल के पास सोमवार रात करीब डेढ़ बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक की गुरसहायगंज की ओर से डीजल से भरे टैंकर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक कमल सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम करकसा थाना डलमऊ जिला रायबरेली व हेल्पर अखलेश कुमार पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम बिल बाहर थाना कुर्सी जिला बाराबंकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
टैंकर पर सवार रामाश्रम स्थित फिलिंग स्टेशन केव्यवस्थापक अंबुज गोस्वामी वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी रामाश्रम व ट्रक चालक जगतराम पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम चंदऊ थाना अरवल जिला हरदोई, हेल्पर राहुल कुमार घायल हो गए।  उन्हें पहले सरकारी एंबुलेंस से गुरसहायगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed