फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Father killed son fielded

पिता ने पुत्र को उतारा था मौत के घाट

Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Father killed son fielded
आरोपी पिता व उसके दोस्त के साथ स्वाट सर्विलांस टीम व खुलासा करते एसपी। - फोटो : Amar ujala

ठठिया थानाक्षेत्र के गांव धौरारा में 17 दिसंबर की रात हुई युवक का खुलासा पुलिस ने आज कर दिया। युवक की हत्या उसके पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने पिता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार पी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 17 दिसंबर की रात ठठिया थानाक्षेत्र के धौरारा गांव निवासी ललित यादव पुत्र सर्वेश कुमार यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। शव को ठठिया-श्यामपुर रोड स्थित गांव के सामने तिराहे पर दुरबीन सिंह के खेत के सामने डाल दिया गया था। रात करीब 11 बजे घटना की जानकारी होने पर वह स्वयं मौके पर गए थे। घटना का खुलासा करने के लिए उन्होंने तत्कालीन थानाध्यक्ष अजयराज वर्मा और उपनिरीक्षक तारिक खां को लगाया था।
विज्ञापन


एएसपी वंशराज यादव व सीओ तिर्वा अंबरीश सिंह भदौरिया के निर्देशन में पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान मृतक के पिता सर्वेश पुत्र राजबली यादव व ठठिया थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी द्रगपाल पुत्र बाबूराम प्रजापति व दो अन्य को आरोपी पाया। ठठिया थानाध्यक्ष आलोक सिंह यादव व उपनिरीक्षक तारिक खां ने दोनो आरोपियों को निस्तौली-रसूलपुर रोड बंबा पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सर्वेश अपने पुत्र ललित यादव से खासा परेशान था। उसके पुत्र का आचरण सही नहीं था। वह उनके साथ अक्सर मारपीट करता था। ललित यादव की शिकायतें आए दिन लोग आकर करते थे। इससे उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। यही नही उसके खास दोस्तों की बेटियों से भी छेड़छाड़ कर देता था। इन्हीं बातों से आजिज आकर उसने द्रगपाल व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई।


इसी के तहत गत 17 दिसंबर की रात करीब सात बजे ललित को फोन कर द्रगपाल के नलकूप पर बुलाया। जहां टकोरे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को गांव के सामने मोड़ पर डाल दिया। यहीं नहीं बाइक भी मौके पर डालकर उसके ऊपर मिट्टी डाल दी। खुद को बचाने के लिए उसने श्यामपुर गांव निवासी प्रधानपति बबोले उर्फ संजय यादव के खिलाफ ठठिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सात दिन चली जांच, पड़ताल में प्रधान पूरी तरह से बेगुनाह साबित हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता व साथी द्रगपाल को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे दो आरोपियाें की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed