{"_id":"690e441704234334b10beacb","slug":"fake-and-duplicate-voters-will-be-removed-kannauj-news-c-214-1-knj1005-139852-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फर्जी और दोहरे वोटरों को हटाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फर्जी और दोहरे वोटरों को हटाया जाएगा
विज्ञापन
कन्नौज। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए मानीमऊ एवं जलालाबाद मंडलों की कार्यशालाएं शुक्रवार को निजी गेस्ट हाउस में आयोजित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने और नए मतदाताओं को शामिल करने का लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि शासन ने एसआईआर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हम सभी को गहनता से मतदाता सूची का पुनरीक्षण करना है। इस संदर्भ में पार्टी भी अब जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक कर उनकी सक्रियता बढ़ाने का काम करेगी। पार्टी अब बीएलओ के तत्वाधान में ब्लॉक लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करेगी, जो घर-घर जाकर मतदाता सूची की पड़ताल करेंगे। पुराने समय में लोग निर्वाचन अधिकारी के साथ सांठ-गांठ कर फर्जी निर्वाचन पत्र बनवा लेते थे लेकिन अब फर्जी और दोहरे वोटरों को हटाया जाएगा। वोट जिनके नहीं बने ऐसे नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।
उन्होंने इस अभियान को आंदोलन रूप देने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुड़ने के निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले बूथों पर सक्रिय रहकर हर घर तक संपर्क अभियान चलाएं। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष कानपुर उत्तर दीपू पांडे व जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ अभियान में जुड़ना है और फर्जी मतदाताओं को चिह्नित कर उनके वोट कटवाने हैं। इस दौरान जिला प्रभारी इंद्र पाल सिंह पटेल ,संजू कटियार ,अनिल दुबे, विजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत ,मंडल उपाध्यक्ष रचित त्रिवेदी, महामंत्री रजनीश कटियार एवं सोनू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।।