{"_id":"5f32e1ae8ebc3ea005514008","slug":"electicity-kannauj-news-knp5763833185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग के चलते कस्बा की बिजली धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग के चलते कस्बा की बिजली धड़ाम
विज्ञापन
सौरिख। ओवर लोडिंग से सौरिख नगर में बिजली की ट्रिपिंग बढ़ गई है। नगर फीडर में देहात क्षेत्र की लाइन जोड़े जाने से समस्या आई है। जेई ने जल्द लाइन अलग करने की बात कही है।
सौरिख के अलावा खड़िनी, नादेमऊ व सकरावा फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसके साथ ही नगर के लोग कई घंटों तक बिजली न मिल पाने के कारण परेशान हैं।
कस्बे के लोगों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे नागरिकों में रोष है। अवर अभियंता सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई के लिए लाइन को अलग करने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही नगर को ग्रामीण क्षेत्र से अलग कर दिया जाएगा।