{"_id":"633f250a2ca2860b34741359","slug":"education-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7219269160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीए के छात्रों ने पश्चिम बंगाल में फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीए के छात्रों ने पश्चिम बंगाल में फहराया परचम
विज्ञापन
छिबरामऊ। पश्चिम बंगाल में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में सीसीए की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। पदक के साथ लौटे छात्रों का गुरुवार को विद्यालय में स्वागत किया गया।
सीसीए के प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने बताया कि सीआईएससीई नेशनल चौंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, उड़ीसा सहित देश के कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। दो अक्तूबर को खेले गए सेमीफाइनल व फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम ने आंध्र प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल को हराकर खिताब अपने नाम किया। उप्र व उत्तराखंड की संयुक्त टीम में सीसीए के आयुष प्रताप सिंह तथा आदर्श कुमार का चयन किया गया था। टीम की जीत में दोनों छात्रों ने अहम भूमिका अदा की थी।
विद्यालय पहुंचे आयुष व आदर्श का प्रबंधक प्रदीप प्रधान, प्रशासिका सुधा प्रधान, सीईओ विश्वास प्रधान ने स्वागत किया। इस दौरान बृजेश्वर दयाल दीक्षित, टीम मैनेजर आजाद खान, कोच देवेश दीक्षित, व्यायाम शिक्षक पलक मिश्रा, वरुण तिवारी, कोऑर्डिनेटर राम यादव, प्रेमानंद नायक, सुधीर सचान और प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।