फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dr. Nayan Gupta did research on diarrhea vaccine

Kannauj News: डायरिया की वैक्सीन पर डॉ. नयन गुप्ता ने किया शोध

Sun, 15 Dec 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dr. Nayan Gupta did research on diarrhea vaccine
तिर्वा (कन्नौज)। कस्बे की डॉक्टर को रोमानिया विश्वविद्यालय से वैक्सीन बनाने के लिए ऑफर मिल गया है।
विज्ञापन

मंडी बाजार मोहल्ला निवासी डॉ. सौरभ गुप्ता की पत्नी डॉ. नयन गुप्ता कानपुर स्थित रामा विश्वविद्यालय से बायो टेक्नोलॉजी से एमएससी की डिग्री लेने के बाद बायो में पीएचडी करने लगीं। पीएचडी के दौरान डॉ. नयन गुप्ता ने डायरिया जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम को लेकर वैक्सीन बनाए जाने को लेकर शोध किया। डॉ. नयन ने विद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की देखरेख में कैंपीलोवैक्टर जेजुनी वैक्टिरिया के संक्रमण से होने वाली डायरिया की रोकथाम को लेकर वैक्सीन पर शोध किया।
शोध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका इंटरनेशनल जनरल ऑफ पेपटाइड रिसर्च एंड थेरेपेटिक्स में प्रकाशित हुआ। शोध के प्रकाशन के बाद आठ दिसंबर को विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में डॉ. नयन गुप्ता को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

शोधकर्ता के पति डॉ. सौरभ गुप्ता ने बताया कि पिता डॉ. श्री किशन गुप्ता ने अपने जीवनकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में एक मिसाल पेश की थी। पिता के आशीर्वाद से उनकी बहू ने भी चिकित्सा के क्षेत्र में डायरिया जैसी खतरनाक बीमारी पर वैक्सीन पर शोध कर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed