{"_id":"5803c07f4f1c1b6e522936ad","slug":"devi-songs-fastened-upon","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी गीतों से बांधा समा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी गीतों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
जागरण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा जागरण में शनिवार की रात कलाकारों की टीम ने देवी गीतों को सुनाकर समा बांधा। नंदी पर सवार भगवान शंकर सहित कई झांकियाें को लोगों ने सराहा। दुर्गा जागरण में कासगंज की डोली जागरण पार्टी के गायक मनमोहन सिंह पटाका ने मां शारदे की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन
अदित परासर आगरा ने ऊंचे पहाड़ों वाली माता का गीत सुनाया। संगीता अरोड़ा मुरादाबाद ने लक्खा के भजनों को सुनाकर वाहवाही लूटी। शिव का तांडव व गीत पर झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में महा काली का तांडव व सुदामा चरित्र, राधा-कृष्ण का मयूर नृत्य आदि पर जमकर तालियां बजीं। इससे पहले चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता ने मां की ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उत्कर्ष गुप्ता, सभासद जीतू गुप्ता, अतुल भारतीय, शशि कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन