फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deputy Chief Minister to attend death anniversary of former DGP

Kannauj News: पूर्व डीजीपी की पुण्यतिथि में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री

Mon, 06 Oct 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister to attend death anniversary of former DGP
कन्नौज। खैरनगर स्थित नार्थ स्टार स्कूल में नौ अक्तूबर को कार्यक्रम और जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रवासी दो बार प्रदेश के डीजीपी रहे दिवंगत श्रीराम अरुण की पुण्यतिथि के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा एक सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिसका निर्माण समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनगर की अपग्रेट सुविधाओं का उप मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। पूर्व डीजीपी दिवंगत श्रीराम अरुण की पुत्रवधू ज्योत्सना अरुण ने बताया कि पिता की पुण्यतिथि नौ अक्तूबर को मनाई जाती है। गौरतलब है कि खैरनगर निवासी किसान के घर जन्मे दिवंग श्रीराम अरुण को सेवाकाल में पुलिस विभाग में किए गए कई जनोपयोगी सुधारों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने क्षेत्र के किसानों की सिंचाई संबंधी समस्या को दूर करने की ठानी और कारसेवा व जनसहयोग के माध्यम से 35 किलोमीटर माइनर का निर्माण पूर्ण कराया। इसका लाभ 10 गांव के किसानों को मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उन्होंने खैरनगर में एक स्कूल का निर्माण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed