फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two friends immersed in the Ganges, a death

गंगा में डूबे दो दोस्त, एक की मौत

Mon, 12 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 12 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two friends immersed in the Ganges, a death
गंगा के घाट पर मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदी घाट की सीढ़ियों पर गंगा स्नान करते समय दो युवक पैर फिसल जाने से डूब गए। गोताखोरों ने एक युवक को तो जीवित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा रहा। जानकारी के मुताबिक मानीमऊ कस्बा के माकन नगर निवासी बृजेश (18) पुत्र रामकिशोर अपने दोस्त मनोज व शिवम के साथ रविवार दोपहर मेहंदी घाट पर गंगा स्नान करने गए थे।
विज्ञापन


तीनों दोस्त घाट की सीढ़ी पर बैठकर नहा रहे थे। इसी दौरान बृजेश व मनोज का पैर फिसल गया और दोनों डूबने लगे। युवकों को डूबता देख घाट पर खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। इधर, स्थानीय लोगों ने चौकी इंचार्ज उमेश चौरसिया को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही वे फोर्स समेत मौके पर जा पहुंचे। पुलिस की सूचना पर गोताखोर शुभकाल कश्यप, लाल सिंह कश्यप, अजय कश्यप व मनोज कश्यप, रूप सिंह, गंगा सागर कश्यप ने गंगा में डूबे बृजेश और मनोज की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। गोताखोरों ने कुछ समय बाद मनोज को बाहर निकाल लिया। मनोज को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तो वहीं बृजेश को खोजने में गोताखोरों को समय लग गया। गोताखोरों ने लगभग दो घंटे बाद बृजेश को बाहर निकाल लिया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed