फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thin dal, raw bread, mouth open in the beating

पतली दाल, कच्ची रोटी, मुंह खोलने पर होती पिटाई

Tue, 13 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 13 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thin dal, raw bread, mouth open in the beating
जेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला जेल में कैदियों और बंदियों को पतली दाल, कच्ची रोटी दी जाती है। मुंह खोलने पर जेल में पिटाई भी होती है। सोमवार की रात कंबल और बीमार साथी को इलाज न मिलने पर कैदियों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन


जिला जेल अनौगी में सोमवार की रात 8.30 बजे बैरक संख्या 9-बी में एक कैदी की हालत बिगड़ गई। साथी कैदियों के कहने पर बंदी रक्षकों ने बीमार के लिए कंबल तक नहीं दिया। इसी बात पर नाराज कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। कैदी हंगामा करते हुए बैरक से बाहर निकल आए। खिड़की भी तोड़ डाली। कैदियों का हंगामा सुन जेलर ने अलार्म बजा दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद सक्रिय हुए जेल पुलिस ने कैदियों पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। इसमें कई कैदी घायल हो गए। विवाद व जांच के डर से जेल प्रशासन ने 9-बी बैरक के कैदियों को रात में ही दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर आए बंदियों ने बताया कि जेल के अंदर उन्हें घटिया खाना दिया जाता है। पतली दाल, कच्ची रोटी मिलती है। मुंह खोलने पर पिटाई की जाती है। रात में ओढ़ने के लिए एक कंबल मिलता है। इस संबंध में जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने बताया कि जेल में कोई उपद्रव नहीं हुआ है। कंबल आदि को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्हें कोई जानकारी नहीं है।


पहले भी हो चुके हैं बवाल
जिला जेल अनौगी में उत्पीड़न का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जेल में उपद्रव हो चुका है। अक्तूबर 2013 में बच्चे के अपहरण के मामले में बंद शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। जिससे जेल में बवाल हो गया था। इसी प्रकार पांच फरवरी 2015 को एक कैदी की मौत हो जाने पर जिला जेल में हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed