{"_id":"57dedc424f1c1b002ea82304","slug":"brother-shovel-hit-the-ground-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में भाई को फावड़ा मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में भाई को फावड़ा मारा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठे घायल पिता-पुत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम अदमापुर में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। एक भाई ने दूसरे पर फावड़े से हमला बोल दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पिता को बचाने आया पुत्र भी मारपीट में घायल हो गया। ग्राम अदमापुर निवासी मूलचंद्र ने बताया कि वह अपने मवेशियों के लिए नांद बनवा रहा था। तभी उसके भाई सुघर सिंह के लड़के निर्दोष, अमरेश और भतीजा सूरज आया और गालीगलौज करने लगा। जब उन्होंने गाली देने से रोका तब वह लोग मारपीट करने लगे।
इस बीच उन्होंने उसके सिर में फावड़े से हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बचाने आए उसके पुत्र उत्तम, निर्मल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। झगड़े की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।