{"_id":"5cb4d234bdec2213f755062b","slug":"201555354164-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा (कन्नौज)। संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव निवासी कश्मीर की पत्नी उमा की 11 अप्रैल को हालत गंभीर हो गई। इस पर पति मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनकर पहुंचीं विवाहिता की मां सदर कोतवाली क्षेत्र के मलिकापुर गांव निवासी रामकली पत्नी हरीराम ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विसरा सुरक्षित हो जाने के बाद विवाहिता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बेटी का पति कश्मीर, ससुर कुंदन, सास जयदेवी, जेठ चंद्रशेखर, जेठानी रूपा, ननद रजनी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करती थीं। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच क्षेत्राधिकारी को सौंप दी। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि मृतका का विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विवाहिता की मौत, पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा
11 अप्रैल को हुई थी विवाहिता की मौत