फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   इनामी बदमाश मोहित यादव गिरफ्तार

इनामी बदमाश मोहित यादव गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाश मोहित यादव गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश मोहित यादव को पुलिस ने गुरुवार को एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश मोहित पर कन्नौज और इटावा में गैंगस्टर, अपहरण सहित करीब 23 मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि खानपुर गांव के प्रधान मोहित यादव पुत्र रामदास ने जुलाई में सौरिख के एक शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगी थी। ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाश मोहित की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने गुरुवार रात करीब 10 बजे सकरावा तिराहे से मोहित और उसके साथी निशोक कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी भटपुरी थाना सौरिख को कार में जाते समय दबोच लिया। तलाशी में दोनों के पास एक-एक तमंचा, छह कारतूस बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि शातिर बदमाश मोहित यादव पर गैंगस्टर, अपहरण, लूट, बलवा सहित 23 मुकदमे कोतवाली छिबरामऊ, थाना सौरिख और इटावा जिले के सिविल लाइन व बकेवर थानों में दर्ज हैं। शातिर बदमाश मोहित जरा सी बात पर गोली चला देना था।
विज्ञापन


फरार मोहित की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी ने बदमाश मोहित को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ सौरिख, एसआई सतीश चंद्र, शीलवंत सिंह, सिपाही सैफी अफजल, राहुल कुमार, मोहित और शिवकांत शामिल रहे। मोहित यादव की अपने गांव ही नहीं सौरिख क्षेत्र में दहशत कायम थी। वर्ष 2015 में वह जेल में बंद था। उसे दौरान प्रधान के चुनाव हुए। उसने जेल से ही खानपुर गांव से प्रधानी के लिए पर्चा भरा और चुनाव जीत गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनामी बदमाश मोहित यादव गिरफ्तार
पुलिस ने साथी को भी दबोचा, दो तमंचे और छह कारतूस बरामद
क्रासर
जुलाई में सौरिख के शराब ठेकेदार से मांगी थी रंगदारी
गैंगस्टर, अपहरण और बलवा सहित 23 मुकदमे दर्ज हैं
फोटो-24- मामले का खुलासा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, गिरफ्तार बदमाश मोहित यादव (नीली शर्ट में)और निशोक कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed