{"_id":"66d4dacf6d8c383b200af521","slug":"colorful-tableaux-holi-of-flowers-played-on-kanhas-chhathi-kannauj-news-c-214-1-sknp1041-118001-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कान्हा की छठी पर झांकियों की छटा, खेली गई फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कान्हा की छठी पर झांकियों की छटा, खेली गई फूलों की होली
विज्ञापन
कन्नौज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद शहर में छठी उत्सव की धूम रही। कई स्थानों पर सजे मंच पर शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने राधा-कृष्ण और गौरा और भोले भंडारी के स्वरूप में प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए देर रात तक लोग पंडाल में जमे रहे। कहीं कलाकारों ने भजनों की बारिश की तो कहीं फूलों की होली खेल वातावरण को कृष्णमय बनाया।
शहर के होली मोहल्ले में शनिवार रात भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। भव्य तरीके से बने पंडाल में चांदी के सिंहासन पर विराजमान बांके बिहारी का दरबार सजाया गया। सबसे पहले छप्पन भोग लगाकर आरती उतार प्रसाद बांटा गया। बाद में रात करीब 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी।
कलाकारों ने शिव तांडव,कृष्ण सुदामा मिलन, राधा-कृष्ण का मटका नृत्य, काली तांडव, हनुमान सेना आदि की सजीव प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव तिलक धारी आर्ट ग्रुप तिर्वा के कलाकारों ने गणेश वंदना और झांकी से की। इसके बाद काली तांडव के नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शक को गदगद कर दिया। कलाकारों ने बृज के तर्ज पर फूलों की होली खेल मयूर नृत्य पेश किया, तो महाकाल की भस्म आरती की शोभा देखते ही बनी।
विज्ञापन
देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्त पंडाल में डटे। इस दौरान विकास पांडेय, रामकृष्ण दीक्षित विवेक पांडेय, सुजीत सिंह, सोनू पांडेय, सुनील मिश्रा, अंकुर पांडेय, भानू मिश्रा, शिवम अग्निहोत्री, पुनीत दुबे, पीयूष मिश्रा, संजू दुबे, आशीष पांडेय, राजा बाजपेई, रिंकू बाजपेई, मनीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम के साक्षी बने।
इनसेट
भजनों की बारिश में भीगे लोग, गूंजे जयकारे
मकरंदनगर सिटी स्टेशन स्थित बाबा ब्रह्मदेव महाराज स्थान के सामने खाटू श्याम विशाल जागरण हुआ। सड़क पर लगे पंडाल में मंच पर विराजनमान खाटू श्याम बाबा की झांकी की शोभा देखते ही बनी। बाहर के आए कलाकारों ने गणेश वंदना से जागरण की शुरूआत करते हुए एक बढ़कर एक भजन सुनाकर भक्तों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। शनिवार रात भर हुई भजन की बारिश के दौरान कई सजीव झांकियां भी पेश की गईं। तड़के तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग डटे रहे। इस दौरान प्रेम यादव, मंटू राठौर, लाल यादव, मनजीत, गौरव ठाकुर, गोल्डन मिश्रा आदि रहे।