फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chc prabhari ki tainati badli

दो सालों में कई दफा आईं चिकित्साधिकारी के खिलाफ शिकायतें

Sun, 21 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
chc prabhari ki tainati badli
कन्नौज। गुरसहायगंज सीएचसी में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद सीएमओ ने उनका सीएचसी सकरावा स्थानांतरण कर दिया है। उन पर मेडिकल रिपोर्ट बनाने में पक्षपात करने का आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी गुरसहायगंज में तैनात चिकित्साधिकारी डा. सरदमन सिंह दो साल से गुरसहायगंज सीएचसी में तैनात रहे। इस दौरान कई लोगों ने समय पर न आने व उपचार में लापरवाही व मेडिकल बनाने में पक्षपात करने का आरोप लगाए। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीएमओ डा. कृ ष्ण स्वरूप ने बैठक के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों के सामने डा. सरदमन को चेतावनी भी दी। इसके बाद भी वह मनमानी करते रहे। जिससे उन्हें हटा दिया। सीएमओ ने बताया कि हाल ही में एक व्यक्ति न सीएमओ के पास पहुंच कर शिकायत की थी कि उन्होंने गलत तरीके से मेडिकल रिपोर्ट बना दी। सीएमओ ने बताया कि दो एसीएमओ को भेज कर जांच कराई तो शिकायत सही मिली। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद उनको सीएचसी सकरावा भेजा है। उनको जाना ही होगा। यदि नहीं जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर डा. सरदमन सिंह का कहना है कि शरीर में मिले चोटों के निशान के आधार पर मेडिकल बनाया गया है। जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं। 11 फरवरी से वह मेडिकल अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed