{"_id":"594eabaa4f1c1b55178b4569","slug":"campaign-against-power-thieves-will-run-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से चलेगा बिजली चोरों के खिलाफ अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से चलेगा बिजली चोरों के खिलाफ अभियान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
बिजली विभाग की चल रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत शनिवारको मकरंदनगर बिजली कार्यालय में 25 लाख रुपये जमा हुए। साथ ही 300 लोगों को छूट का लाभ दिया गया। 26 जून से बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बिल जमा करने के लिए सुबह से ही विद्युत उपकेंद्र पर लाइन लगी रही।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराने और बकाया न जमा करने वाले 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। शहरी क्षेत्र के बकायेदार उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराने वाले दो जुलाई तक बिल को जमा कर दें नहीं तो उनके कनेक्शन को काटने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ता 17 जुलाई तक अपने बकाया भुगतान को जमा कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता ने एसपी से भेंट कर पुलिस की मांग की है। बिजली विभाग की टीम पुलिस के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाएगी इस दौरान बिजली चोरी करने वालों व बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आज शहरवासियों को नही मिलेगी बिजली
बिजली घर पर सीटी बदलने के अलावा बिजली लाइनों के नीचे आ रहे पेड़ो की छंटाई और ढीले तारों को बदलने का काम शनिवार को चलेगा। शहर के बिजली उपभोक्ताओं को रविवार को सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता ने दी। बताया कि कन्नौज टाउन फीडर, कलक्ट्रेट फीडर, नगर कोट फीडर, सरायमीरा फीडर शामिल हैं। इनको बिजली दोपहर बाद मिलेगी।
विज्ञापन