फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brainstorm on promoting fragrance business

कन्नौज: खुशबू के कारोबार को बढ़ावा देने पर मंथन

Sat, 18 Feb 2023 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 18 Feb 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Brainstorm on promoting fragrance business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। व्यापारियों के तालमेल से अब दुनिया में तेजी से इत्र का कारोबार फैलेगा। इसके लिए कोलकाता में 23 से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित होगा। इसमें देश और विदेश के इत्र कारोबारी भाग लेंगे। यहां एक दूसरे के हुनर को साझा कर व्यापार को बढ़ावा देने पर कार्ययोजना बनेगी। शहर से इसमें 20 कारोबारी भाग लेंगे।
देश-दुनिया में शहर की पहचान इत्र के पुश्तैनी कारोबार से है। इत्र कारोबार को बड़े पैमाने पर विश्व स्तर पर बढ़ावा देने की पहल फ्रेगनेंस फ्लॉवर एसोसिएशन ऑफ इंडिया मुंबई ने की है। एसोसिएशन के नेतृत्व में सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें अस्ट्रेलिया, दुबई, फ्रांस, जर्मनी और इटली समेत देेश के गुजरात, मुंबई, दिल्ली और उड़ीसा के व्यापारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इत्र एवं अतर एसोसिएशन अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि प्राकृतिक और सिंथेटिक इत्र बनाने पर व्यापारी आपस में चर्चा करेंगे। एक-दूसरे को हुनर को बताकर इत्र को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि शहर से करीब 20 कारोबारी सेमिनार में शिरकत के लिए यहां से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed