{"_id":"587677694f1c1b1729baa7ca","slug":"bjp-leader-in-the-promotional-material-of-the-car-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की कार में प्रचार सामग्री, सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की कार में प्रचार सामग्री, सीज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गुरसहायगंज के एक भाजपा नेता की कार में पुलिस ने प्रचार सामग्री बरामद की। इस पर कार को सीज करते हुए भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हसेरन के खंड शिक्षा अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश शर्मा ने गुरसहायगंज के मोहल्ला विजय नगर निवासी विजय प्रताप सिंह के खिलाफ चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में हवाला दिया है कि कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे पर एसडीएम राजेश कुमार, सीओ अंबरीश भदौरिया के संयुक्त निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। बुधवार दोपहर दो बजे के करीब इंदरगढ़ की ओर से आ रही एक मारुति स्टीलो कार को रुकवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो चुनाव प्रचार सामग्री के 138 पोस्टर व भाजपा कार्यकर्ताओं को वितरित की जाने वाली पांच टोपी बरामद की। एसडीएम ने जब प्रचार सामग्री की अनुमति मांगी तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर उनकी कार को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा लिया गया। भाजपा नेता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन