{"_id":"611ab7d28ebc3e42f914716f","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-kannauj-news-knp6464957181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
गुलाब सिंह के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बाजार से घर लौटते समय बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन सौ शय्या अस्पताल लेकर गए। यहां मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज के ग्राम मझिगवां गदनपुर तुर्रा निवासी गुलाब सिंह(36) पुत्र जगदीश चंद्र 15 अगस्त को अपनी बाइक से छिबरामऊ कस्बे में बाजार करने आए थे। शाम साढ़े छह बजे के करीब लौटते समय जहानगंज रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब गंभीर घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय गुलाब सिंह हेलमेट पहने थे। यह टूट गया। आननफानन सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
गुलाब सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुलाब सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। तीन बेटियां और एक बेटी है। पुलिस ने भाई उमेश चंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।