फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bacche ki maut, 27 sankerint

कोरोना से बच्चे की मौत, 27 संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
bacche ki maut, 27 sankerint
कोरोना का सैंपल लेती विनोद दीक्षित अस्पताल की टीम - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना की चपेट में आए बच्चे की रविवार को मौत हो गई और 27 नए संक्रमित मिले जबकि 20 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 1802 पहुंच गई है। इसमें 1576 लोग ठीक हो चुके हैं और 212 मरीजों का कोविड अस्पताल में चल रहा है। जिले में कोरोना से मरने वालों को संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सुर्सी निवासी किसान मदन लाल का सात वर्षीय बेटा सुरजीत करीब एक माह पहले कोरोना संक्रमित हुआ था। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मकरंदनगर इलाहाबाद बैंक के दो कर्मचारियों, एसबीआई बैंक में एक, पुलिस लाइन में एक सिपाही समेत कन्नौज सदर ब्लाक में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छिबरामऊ में पांच, सौरिख में तीन, उमर्दा ब्लाक में पांच और एक जलालाबाद पॉजिटिव मिला है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोग स्वयं जागरूक हो। जिससे कोरोना को हराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed