फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Axe falls on 21 technical assistants; work areas changed

Kannauj News: 21 तकनीकी सहायकों पर गिरी गाज, बदले गए कार्यक्षेत्र

Sun, 27 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Axe falls on 21 technical assistants; work areas changed
कन्नौज। जिले में लंबे समय से एक ही विकास खंड में जमे तकनीकी सहायकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 15 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात 21 तकनीकी सहायकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के अनुमोदन पर यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने राजनीतिक दबाव और जनप्रतिनिधियों के विरोध की आशंका को देखते हुए बेहद सतर्कता बरती है। कई सहायकों की न केवल विकास खंड, बल्कि विधानसभा तक बदल दी गई हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर कोई सियासी हस्तक्षेप न हो सके। जारी सूची के अनुसार गोवर्धन लाल को जलालाबाद से सदर, सुरेंद्र नारायण को उमर्दा से सदर, कैलाश बाबू को तालग्राम से सदर, नीरज कुमार को उमर्दा से छिबरामऊ, संजीव कुमार को सौरिख से छिबरामऊ, विजय सिंह को सदर से छिबरामऊ किया है। देवेंद्र कुमार को गुगरापुर से हसेरन, सुभाष चंद्र को उमर्दा से हसेरन, संजय कुमार को तालग्राम से सौरिख, गिरवर सिंह को हसेरन से सौरिख और अरशद को छिबरामऊ से सौरिख भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार संजय राजपूत को सदर से उमर्दा, अरुण कुमार को छिबरामऊ से उमर्दा, निशार अहमद को सदर से उमर्दा, कुलदीप कुमार को सौरिख से उमर्दा, शशिकांत को सौरिख से तालग्राम, रामसेवक को छिबरामऊ से तालग्राम, कृष्णकांत को तालग्राम से जलालाबाद, रामकृपाल को सदर से जलालाबाद और प्रमोद कुमार यादव को जलालाबाद से गुगरापुर स्थानांतरित किया गया है। उपायुक्त श्रम रोजगार दिनेश कुमार यादव ने सभी स्थानांतरित सहायकों को निर्देश दिया है कि वह बिना देरी के नवीन तैनाती वाले ब्लॉक में योगदान दें। लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed