{"_id":"69289a265c78225d000a531c","slug":"angry-linemen-surrounded-the-substation-and-created-a-ruckus-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140813-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नाराज लाइनमैनों ने उपकेंद्र का घेराव कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नाराज लाइनमैनों ने उपकेंद्र का घेराव कर किया हंगामा
विज्ञापन
समधन। अवर अभियंता की कार्यशैली से नाराज लाइनमैनों ने गुरुवार को हंगामा किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो सका। नाराज लाइनमैनों ने अवर अभियंता से दोनाें लाइनमैनों के तबादले को खारिज करने की मांग की।
क्षेत्र के रामाश्रम स्थित विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता अनिल राम द्वारा दो लाइनमैन का बिना कारण बताए गैर विद्युत उपकेंद्र के लिये तबादला करने से सभी लाइनमैन नाराज़ हो गए। नाराज लाइनमैनों ने सुबह 11 बजे एकत्रित होकर अवर अभियंता के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर रामाश्रम चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लाइनमैनों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया गया। नाराज लाइनमैन शीश कुमार, लक्ष्मन वर्मा, रामशंकर वर्मा, एसएसओ हरिनारायण सिंह ने बताया कि जब से अवर अभियंता ने उपकेंद्र का कार्यभार ग्रहण किया। तब से बेवजह परेशान किया जा रहा है।
इसी कार्यशैली के चलते लाइनमैन शीश कुमार का तबादला गैर उपकेंद्र पर किया गया। सभी लाइनमैनों ने चेतावनी देते हुऐ कहा कि अगर जेई ने अपना रवैया नहीं बदला और तबादला रद्द न किया तो इसकी शिकायत आला अफसरों से की जायेगी। उधर, उपकेंद्र के अवर अभियंता अनिल राम का कहना है कि एसडीओ के निर्देश पर दो लाइनमैन का तबादला किया गया। इसी बात से लाइनमैन नाराज हैं।