फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ahilyabai did work in the field of justice, public welfare and religion.

Kannauj News: अहिल्याबाई ने न्याय, जनकल्याण और धर्म के क्षेत्र में किए कार्य

Sun, 31 May 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai did work in the field of justice, public welfare and religion.
कन्नौज। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सपा, कांग्रेस, भाजपा और अन्य संगठनों ने अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी और शोभायात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं, जिन्होंने न्याय, जनकल्याण और धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाजवादी विचारधारा हमेशा महापुरुषों और महान विभूतियों के सम्मान की पक्षधर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में कई भव्य द्वारों का निर्माण कराया गया था। इस दौरान राम भजन पाल, अंगद यादव, पीपी सिंह बघेल, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो :30 जवाहर कक्ष में माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। स्रोत : स्वयं

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई जयंती
कन्नौज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मराठा साम्राज्य की महान शासिका और कुशल प्रशासक अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र के तत्वाधान में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जोनल प्रवक्ता ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान बसी अहमद, प्रदीप केलकर, शोएब, शिव पूजन पटेल पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो :31 शोभायात्रा में शामिल विधायक अर्चना पांडेय। संवाद

जयंती पर निकाली शोभायात्रा


छिबरामऊ। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लाॅक प्रमुख सुषमा पाल तथा बादाम सिंह पाल ने किया। तालग्राम तिराहे पर चेयरमैन मनोज दुबे ने स्वागत किया। सौरिख तिराहे पर पूर्व सपा विधायक अरविंद सिंह यादव, उमेश पाल, देवेंद्र यादव, वीरेंद्र पाल, मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप विधायक अर्चना पांडेय, नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, हिमांशु, कौशलेंद्र ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पीपल चौराहे पर पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे, मोहल्ला कोलियान के सामने रामानंद वर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्वागत किया।





अदम्य साहस और वात्सल्य की मूर्ति थीं लोकमाता अहिल्याबाई
खड़िनी। ब्रह्मदेव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सौरिख पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर अनिल पाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर अदम्य साहस, वात्सल्य और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने पूरे देश में सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान सतेंद्र उर्फ सुधीर पाल, प्रधान विनेश पाल, अवनीश सिंह वैस, गोपाल सिंह वैस, शिक्षक अनुराग पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed