फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aarakshee pareeksha paas karane vaalaaen ne maangee ichchha mrtyu

आरक्षी परीक्षा पास करने वालाें ने मांगी इच्छा मृत्यु

Tue, 04 Jun 2019 12:31 AM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 04 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
aarakshee pareeksha paas karane vaalaaen ne maangee ichchha mrtyu
कलक्ट्रेट में पहुंचे 2013 सिपाही भर्ती के युवक-युवतियां। - फोटो : amarujala
आरक्षी भर्ती 2013 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को अभी तक नौकरी नहीं मिली है। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे युवक-युवतियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम रवींद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में इच्छा मृत्यु की मांग की गई। इससे पहले यह 15 मई को ज्ञापन देकर इच्छा मृत्यु की मांग कर चुके हैं। इन्होंने कहा कि यह अंतिम प्रार्थना पत्र है।
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 की समस्त परीक्षाएं पास करने के बाद भी नौकरी न मिलने से परेशान युवक व युवतियां कलक्ट्रेट पहुंचीं। इन्होंने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए 41610 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 22 लाख अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। आरक्षी की परीक्षा के सभी चरणों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, मुख्य लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों में 55 हजार को चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया गया। 11786 अभ्यर्थियों ने मेडिकल पास किया था। 2013 से अब तक नियुक्ति नहीं दी गई। इन्होंने कहा कि जल्द नियुक्ति या इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।  अभ्यर्थी रश्मि, सद्दाम हुसैन, रोहित कुमार, प्रियंका सिंह, तहसीन, अर्पिता, कुलदीप, अभिषेक, विवेक कुशवाह ने कहा कि 2013 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 2019 में भी पूरी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। 11786 सफल अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार ने कोर्ट के फैसले की भी अवमानना कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed