{"_id":"63c1aafb345ffc692b37d053","slug":"aadharcard-bina-posahaar-nahi-kannauj-news-knp7386956121-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आधार कार्ड न होने पर आंगनबाड़ी केंद्र से नहीं मिल रहा पुष्टाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आधार कार्ड न होने पर आंगनबाड़ी केंद्र से नहीं मिल रहा पुष्टाहार
विज्ञापन
छिबरामऊ। गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत क्षेत्र के अतिराजपुर व हरीनगर गांव में चौपाल लगाई गई। ग्रामीणों ने बच्चों के आधार कार्ड न होने पर आंगनबाड़ी केंद्र से पुष्टाहार न मिलने का आरोप लगाया। अन्ना मवेशियों से फसलों के नुकसान की समस्या उठाई।
बीडीओ अखिलेश तिवारी ने शुक्रवार कोे चौपाल में समस्या सुनीं। प्रधान राजीव तिवारी को गांव में गोशाला खुलवाकर अन्ना मवेशियों को पकड़वाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों के आवासों का सत्यापन करने और राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पंचायत सचिव मनोज यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम हरीनगर में संयुक्त बीडीओ अरविंद राजपूत से ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने की शिकायत की। इसके अलावा कई ने राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग उठाई।
संयुक्त बीडीओ ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पंचायत सचिव राकेश चंद्र, प्रधान विवेक तिवारी, ब्रजेश तिवारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।