फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man drowned in Kali river, search continues

Kannauj News: काली नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Tue, 22 Jul 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned in Kali river, search continues
कन्नौज। मवेशी चराने गया युवक मंगलवार को काली नदी में डूब गया। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजी शरीफ चौकी के गांव बढ़ैयनपुरवा निवासी 18 वर्षीय आलोक पाल मवेशी चराने गया था। लौटते समय मवेशियों की पूंछ पकड़कर नदी पार करने लगा। अचानक उसके हाथ से पूंछ छूट गई और युवक नदी में डूब गया। आलोक को डूबता देख साथियों ने बचाव के लिए आवाज लगाई। तब तक कई ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने युवक की तलाश के लिए नदी में छलांग लगा दी। उधरए हाजी शरीफ चौकी प्रभारी मोहम्मद तौकीर ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। देर शाम तक युवक की तलाश जारी रही पर युवक का पता नहीं चल सका। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि बताया कि बुधवार सुबह फिर से काली नदी में युवक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed