फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A Class IV employee died under suspicious circumstances.

Kannauj News: ट्रक चालक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 29 Dec 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A Class IV employee died under suspicious circumstances.
तालग्राम। क्षेत्र के कुंअरपुर कसावा में ट्रक चालक ने क्षुब्ध होकर रविवार को गांव के बाहर पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कुंवरपुर गांव निवासी राहुल पाल (24) पुत्र राजू पाल ट्रक चालक था। वह पिता का इकलौता बेटा था। चार दिन पहले ही घर आया था। सुबह खेतों पर गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों खोजबीन शुरू की। मोबाइल की घंटी बजती रही। लोकेशन के आधार पर गांव के नाला के पास खड़े पेड पर शव लटकता देख हड़कंप मच गया। परिजनों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। मृतक की शादी नहीं हुई थी, तीन बहनें हैं। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि युवक ने आत्म हत्या का प्रयास किया था। उसे सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया गया था। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


_______________________________________________
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed