{"_id":"5b81a7f542c792463a2e5300","slug":"81535223797-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से जंग लड़ेगा सुपोषण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से जंग लड़ेगा सुपोषण अभियान
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। कुपोषण उन्मूलन के लिहाज से पोषण अभियान के तहत जिला अस्पताल समेत 177 स्थानों पर शनिवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले की औपचारिक शुरूआत जिला अस्पताल में डीएम रवींद्र कुमार ने फीता काटकर किया। मेले में गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, बच्चों का वजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के सीएम ने टीवी के माध्यम से आशा बहू और स्वास्थ्य कर्मियों व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य योजनाओं के साथ कुपोषण को जड़ से समाप्त कराने के लिए जागरूक किया।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर पोषण अभियान के तहत सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। डीएम रवींद्र कुमार और सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरुप ने फीता काटकर मेले का शुुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर कुपोषण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान 400 गर्भवती महिलाओं ने चिकित्सा स्टालों पर जांच और टीकाकरण कराया। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, हीमोग्लोबिन की जांच, ब्लॅड प्रेशर व यूरिन की जांच की गई। सभी कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों का वजन कर उन्हें पूरक पोषाहार का वितरण किया गया। सीएमओ ने स्वच्छता, सफाई, स्तनपान और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। वहीं, लखनऊ में सुपोषण स्वास्थ्य मेले में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चल रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में टीवी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, गर्भवती महिलाएं समेत सीडीओ एसके सिंह, सीएमएस डॉ. आरपी शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, मौर्य, अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम मोहन तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस, परिवार नियोजन, दंत और संक्रमण बीमारियों, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, आंखों की जांच, पोषाहार वितरण, टीकाकरण, यूनीसेफ, टीएसयू, किशोरी स्वास्थ्य पोषण व स्वच्छता के स्टाल लगाए गए।
सभी स्टालों पर चिकित्सीय जांच कर इलाज व परामर्श मुहैया कराया गया। हालांकि मेले में लगाई गई स्टालों पर लोगों को परामर्श दिया गया। जिला अस्पताल परिसर में लगी जिला पंचायत विभाग की स्टाल पर कर्मचारी करीब एक साल पुराने गंदगी भारत छोड़ो अपील पंपलेट से काम चल रहे थे। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्रपाल सोनकर को दर्शाया गया। जबकि वह करीब छह माह पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके है। मुख्य विकास अधिकारी अबधेश बहादुर सिंह को बताया।
विज्ञापन
कुपोषण से जंग लड़ेगा सुपोषण अभियान
क्रासर
- जिला अस्पताल समेत 177 स्थानों पर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
- कुपोषण का शिकार गर्भवती महिलाओं व बच्चों को दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 18- सुपोषण स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते डीएम।
फोटो 19- मेले में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा बहू।