फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   81 thousand rupees looted from an old man riding a bike

Kannauj News: साइकिल सवार वृद्ध से 81 हजार रुपये लूटे,

Wed, 11 Jun 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
81 thousand rupees looted from an old man riding a bike
गुरसहायगंज। बैंक में मंगलवार को रुपये जमा करने जा रहे साइकिल सवार वृद्ध से बाइक सवार लुटेरे थैला छीनकर फरार हो गए। थैले में 81 हजार रुपये व खाने का टिफिन था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामाश्रम के गांव जहांगीरपुर निवासी 62 वर्षीय लंकुश वर्मा दोपहर 12 बजे घर से 81 हजार रुपये व टिफिन थैले में रखकर साइकिल से निकले थे। वह मलिकपुर स्थित ग्रामीण बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। लंकुश वर्मा का इरादा था कि पहले बैंक में रुपये जमा करेंगे। इसके बाद बेटे राजीव को खाना देने रामाश्रम स्थित दुकान पर जाएंगे। गैस प्लांट से करीब 100 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार बाइक पर आए दो युवकों ने साइकिल में लटक रहे थैले को झपट लिया और फरार हो गए। वृद्ध जब तक कुछ समझ पाते, लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक कैमरे में बाइक सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed