फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   72 kg papad sealed in Tirwa, 140 kg waste destroyed

Kannauj News: तिर्वा में 72 किलो पापड़ सील, 140 किलो कचरी नष्ट कराई

Thu, 26 Feb 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
72 kg papad sealed in Tirwa, 140 kg waste destroyed
कन्नौज। तिर्वा तहसील क्षेत्र में चलाए गए सघन निरीक्षण अभियान के दौरान बुधवार को 72 किलोग्राम रंगीन साबूदाना पापड़ और पफ सील किए गए। 140 किलोग्राम खराब रंगीन कचरी को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने अभियान चलाया। खैरनगर सड़क स्थित कमल किराना स्टोर से रंगीन कचरी, राहुल किराना स्टोर से सूजी और केके स्टोर से रंगीन कचरी के नमूने लिए गए। डम्मरपुरवा स्थित राजू चौरसिया के गोदाम से रंगीन साबूदाना पापड़ और मझपुरवा स्थित मोहम्मद इरफान खान के प्रतिष्ठान से पफ कुल 72 किलो सील किए गए। सील की गई सामग्री का अनुमानित कीमत लगभग 14,500 रुपये है, जबकि नष्ट की गई कचरी की कीमत आठ हजार रुपये है। एडीएम ने बताया कि सभी पांचों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed