फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   45 years of life spent in a thatched hut

Kannauj News: फूस की झोपड़ी में गुजार दिए जीवन के 45 साल

Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
45 years of life spent in a thatched hut
कन्नौज। एक ओर सरकार गरीबों को पीएम और सीएम आवास आवंटित कर रही है। इसके लिए सरकारी दावे भी किए जा रहे है। इसके बावजूद विकासखंड हसेरन के मौजा कलसान के प्रेमपुर गांव निवासी गरीब बेसहारा दंपती ने फूस की झोपड़ी में जीवन के 45 साल गुजार दिए। सिस्टम की अनदेखी व स्थानीय जिम्मेदारों की मनमानी से यह दंपती आज तक आवास पाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

मौजा कलसान के प्रेमपुर गांव निवासी राणा प्रताप (45) पत्नी गुड्डी के साथ गांव में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। भूमिहीन व निराश्रित होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। सरकार द्वारा सभी गरीबों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है, लेकिन इस योजना का लाभ पाने में भी गरीबी व कमजोरी इनके आड़े आ गई। कई बार ग्राम प्रधान व वीडीओ को समस्या से अवगत कराया और आवास के लिए गुहार लगाई, पर सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन गरीब दंपती झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। खाने पीने की तंगी के साथ जान का जोखिम बना हुआ है, वहीं बरसात में पूरी झोपड़ी टपकने से चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। वीडीओ कलसान विशाल सिंह का कहना है कि दो माह पहले ही ग्रामसभा का चार्ज मिला है। पीएम आवास के लिए सर्वे पहले ही हो चुका है, यदि लाभार्थी सूची में नाम होगा तो आवास योजना का लाभ अवश्य दिलाया जाएगा। वर्तमान में मुख्यमंत्री आवास योजना का सर्वे चल रहा है पर उसकी पात्रता श्रेणी में नहीं आते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed