फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   42 candidates in the fray Tokenge rhythm

42 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल

Wed, 01 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 01 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
42 candidates in the fray Tokenge rhythm
election

विधानसभा चुनाव में 42 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। रिटर्निंग आफीसर छिबरामऊ उदयवीर सिंह, रिटर्निंग आफीसर तिर्वा राजेश कुमार यादव व रिटर्निंग आफीसर कन्नौज सुरक्षित अरुण कुमार सिंह ने नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों के प्रपत्रों को बिंदुवार जांचा।

विज्ञापन


भाजपा से वीर सिंह भदौरिया, राजेश पांडेय, बसपा से अनुराग सिंह, कमलेश कटियार, सपा से जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, गुड्डू सक्सेना मौजूद रहे। जांच में तिर्वा विधानसभा से 16, छिबरामऊ से 14, कन्नौज सुरक्षित से 12 प्रत्याशियों के पर्चे वैध मिले हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चंद्र ने बताया कि चार फरवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापसी के बाद ही तीनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधानसभा 
अनिल दोहरे (सपा), बनवारी लाल दोहरे (भाजपा), अनुराग सिंह( बसपा), राज कठेरिया (निर्दलीय), कृपाराम (भारतीय सुभाष सेना) ,  राम प्रकाश सिंह (जन अधिकार मंच), दीपक कुमार (वोटर्स पार्टी इंटर नेशनल), मुकेश कुमार (अपना दल), नीतू सिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी), श्रीकांत, वीरेन सिंह व सुनील निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ेंगे।

तिर्वा विधानसभा
कैलाश राजपूत (भाजपा), विजय बहादुर पाल (सपा), विजय सिंह विद्रोही (बसपा), करन सिंह (भारतीय सुभाष सेना) ,राहुल (जन अधिकार मंच), आदित्य अली शाह (वीपीआई), विनय कुमार, शशिबाला राजपूत, सुधीर कुमार निर्दलीय, मोहम्मद नैय्यर, रघुवीर सिंह, गौरव, पवन कुमार भानू व राजू खां, रीता यादव , अनिल कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ेंगे।


छिबरामऊ विधानसभा
अर्चना पांडेय (भाजपा), अरविंद कुमार (सपा) , ताहिर हुसैन सिद्दीकी (बसपा),  राजेश कुमार सिंह (भारतीय सुभाष सेना), सुरेंद्र सिंह ( सबका दल यूनाईटेड), उमाशंकर (मनुवादी पार्टी), उमेश चंद्र  (संयुक्त विकास पार्टी),कुसुम (बहुजन मुक्ति पार्टी), विवेक कुमार( जन अधिकार मंच ) तस्कीन, अर्चना, ,मीरा देवी, संजीव कुमार व आशीष निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed