{"_id":"587675aa4f1c1be165baa671","slug":"202-schools-in-the-exercise-of-power-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"202 स्कूलों में बिजली कनेक्शन की कवायद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
202 स्कूलों में बिजली कनेक्शन की कवायद
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले मतदान केंद्र बनाए गए स्कूलों में बिजली कनेक्शन कराने का फरमान जारी हुआ है। विकास खंड क्षेत्र में 202 परिषदीय विद्यालय में विद्युतीकरण होना है। इनमें 39 जूनियर हाईस्कूल, एक कन्या प्राथमिक व 162 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा विभाग से मिली सूची के आधार पर बिजली विभाग ने कनेक्शन देने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने पूरे जनपद में 674 परिषदीय विद्यालयों की सूची बिजली विभाग को सौंपी है, जहां बिजली कनेक्शन होने हैं। इसमें 202 विद्यालय छिबरामऊ क्षेत्र के हैं। चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि मतदान से पहले सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्था चाकचौबंद कर ली जाएं। सभी केंद्रों पर बिजली, पानी के साथ सड़क की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने प्रति विद्यालय 69 सौ रुपये कनेक्शन शुल्क तय किया। इसमें मीटर लगाकर वहां तक लाइन डालने की बात कही गई है। बिजली विभाग के एक्सईएन सुभाष सचान बताते हैं कि कनेक्शन की तय धनराशि अभी तक विभाग को ट्रांसफर नहीं की गई है। इसके बावजूद सर्वे शुरू कराकर कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया है। इस काम में उपखंड अधिकारी अवर अभियंता और लाइनमैन की टीम को लगाया गया है। पोल से मीटर तक केबिल के जरिए बिजली देंगे। उसके आगे फिटिंग शिक्षा विभाग को करानी होगी।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में नहीं हो पाएगा कनेक्शन
छिबरामऊ। अधिशासी अभियंता सुभाष सचान ने बताया कि सौरिख क्षेत्र के गांव अढनापुर, रामपुर व बीबीपुर के स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाएगा। बीबीपुर में पोल से स्कूल की दूरी लगभग 650 मीटर है, जबकि अढनापुर में 500 मीटर से भी ज्यादा दूरी है। इसी तरह बीबीपुर में भी काफी दूर पोल है।
जहां जरूरत वहां देंगे अस्थाई कनेक्शन
छिबरामऊ। अधिशासी अभियंता का कहना है कि शिक्षा विभाग ने जो सूची सौंपी है वहां स्थाई कनेक्शन कराएंगे। इसके अलावा भी यदि किसी अन्य विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं है और वह मतदान केंद्र बनाया गया है तथा वह एलटी लाइन के नजदीक है तो वहां विभाग अस्थाई कनेक्शन देगा। मतदान के बाद उसे हटा देगा।