{"_id":"6144dca68ebc3ea80a3d3916","slug":"10-found-dengue-positive-in-elisa-test-kannauj-news-knp6528066115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलाइजा जांच में 10 मिले डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलाइजा जांच में 10 मिले डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
कैंप लगा कर मरीजों को उपचार देता पैरामेडिकल स्टाफ।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू संक्रमण थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एलाइजा जांच में 10 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। वहीं जिला अस्पताल में 22 मरीजों की डेंगू जांच की गई। इनमें चार मरीज डेंगू से प्रभावित मिले। एलाइजा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मरीज डेंगू संक्रमित हैं या नहीं।
जिले में डेंगू का प्रभाव जारी है। शुक्रवार को एलाइजा जांच में 10 मरीज डेंगू के मिले हैं। इनमें आलमगीर नगर, तेरामल्लू, दाईपुर, सुरसा कलसान, सेंगरमऊ, शहर के मोहल्ला डाक बंगला रोड, काजीपुरा के पीड़ित शामिल हैं। संबंधित मोहल्लों और गांव में स्वास्थ्य टीम को लगाया गया है। जिला अस्पताल में बारिश के बाद मौसम खुला तो मरीजों की भीड़ लग गई। 300 से अधिक मरीजों ने जिला अस्पताल पहुंच कर उपचार लिया। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों का हाल चाल लिया। वार्ड में भर्ती मरीजों से उपचार व दवा लेने के बाद फायदे के संबंध में पूछा। शुक्रवार को डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश शुक्ला ने कैंपों में पहुंच कर उपचार की हकीकत जांची। गांव का भ्रमण कर लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
यहां लगे स्वास्थ्य कैंप
शहर के मोहल्ला काजीपुरा टीला, कागजियाना, कानूनगोयान, ग्वाल मैदान, मढ़हरपुर, ढहलेपुर, आलमगीर, सरायमीरा, डाक बंगला रोड, दाईपुर, याशीनपुर, सकरी खुर्द, आकिलपुर, मोचीपुर, उदैतापुर, तेरामल्लू, तिखवा, ठठिया, सिकंदरपुर, विशुनगढ़, सराफान मोेहल्ला, नेहरू नगर समधन, जेलापुर, कायमपुर में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगा कर मरीजों को उपचार दिया।