फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dies in road accident, victim of accident due to collision with speeding bike

Jhansi News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ हादसे का शिकार

Wed, 26 Feb 2025 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, victim of accident due to collision with speeding bike

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह हादसे का शिकार हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की बुआ घायल हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल है।

गरौठा थाना इलाके के ग्राम मोतीकटरा निवासी स्व. दीनदयाल का बेटा राजकरण (21) पिछले कुछ समय से गुरसराय के ग्राम मरोड़ी में रह रहा था। मृतक के बहनोई दीपक ने बताया कि राजकरण कुंभ स्नान के लिए चार-पांच दिन पहले प्रयागराज गया था। वहां से वह सोमवार को लौटा था। ट्रेन से वह हरपालपुर में उतरा और वहां से वह बस से रिश्तेदार के यहां राठ पहुंचा था। राठ से वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। इस दौरान गरौठा-गुरसराय रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गया था। सिर में गहरी चोट आ गई थी। जबकि, बुआ भी मामूली रूप से घायल हो गईं थीं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे इलाज के गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की तीन साल पहले रीना से शादी हुई थी। उसकी दो साल की बेटी अंशिका और छह माह का बेटा है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। युवक की मौत के बाद पत्नी रीना पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed