फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Overloaded vehicles to be weighed without stopping; sensors to be installed in the road

Jhansi: बिना रोके ही ओवरलोड वाहनों का पता चलेगा वजन, सड़क के अंदर लगेंगे सेंसर, झांसी-कानपुर हाईवे हुआ चिह्नित

Sat, 26 Sep 2026 01:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 26 Sep 2026 01:46 PM IST
सार

हाईवे पर सरकार वे-इन-मोशन और ऑटोमेटिक वेइंग सेंसर तकनीक अपनाने जा रही है। जिसे सड़क के नीचे लगाया जाएगा। जिससे हाईवे पर गुजरते हुए वाहन की वजन मापना आसान होगा। 
 

विज्ञापन
Jhansi: Overloaded vehicles to be weighed without stopping; sensors to be installed in the road
झांसी-कानपुर हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द ही ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसी जाएगी। इसके लिए हाईवे पर सरकार वे-इन-मोशन और ऑटोमेटिक वेइंग सेंसर तकनीक अपनाने जा रही है। जिसे सड़क के नीचे लगाया जाएगा। जिससे हाईवे पर गुजरते हुए वाहन की वजन मापना आसान होगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार के खनन विभाग की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से वार्ता चल रही है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही हाईवे पर ऑटोमेटिक वेइंग सेंसर लगने के बाद अवैध रूप से दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर गिट्टी, बजरी समेत खनन संबंधी ओवरलोड वाहनों से हाईवे की सड़कें समय से पहले खराब हो रही हैं। अब सरकार ने हाईवे पर नई तकनीक से ओवरलोड वाहनों की पहचान कर कार्रवाई की रणनीति तैयार की है। इसके लिए हाईवे पर अब सड़कों के नीचे वाहनों का भार मापने वाले सेंसर लगाए जाएंगे। जैसे ही गाड़ी के टायर इसके ऊपर से गुजरेंगे, यह तकनीक तुरंत वजन का हिसाब लगा लेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि खनन विभाग और एनएचएआई के बीच इस संबंध में वार्ता चल रही है। इसके लिए झांसी-कानपुर हाईवे पर सेंसर लगाने की सहमति बन गई है। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



डिजिटल लिंक रहेगा सिस्टम
एनएचएआई अफसर की मानें तो यह सिस्टम सीधे कैमरे, फास्टैग और सरकार के वाहन पोर्टल से जुड़ा होता है। ओवरलोडिंग मिलते ही डेटा सीधे सरकारी रजिस्टर में दर्ज हो जाता है और संबंधित गाड़ी की पहचान की जा सकेगी। ओवरलोडिंग का यह बढ़ा हुआ शुल्क केवल फास्टैग के जरिए ही अपने आप काटा जाएगा। बताया कि 10 फीसदी ओवरलोड वाहन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता है। 10 से 40 फीसदी ओवरलोड पर सामान्य टोल टैक्स का दो गुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुना और 40 प्रतिशत से अधिक पर सामान्य टोल का चार गुना चार्ज वसूल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed