फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotional Night: One cannot find Ram without Hanuman...

भक्ति नाइट : राम न मिले हनुमान के बिना...

Sat, 26 Sep 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Devotional Night: One cannot find Ram without Hanuman...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। 158वें मेला जलविहार में शुक्रवार की रात अखिल भारतीय भक्ति नाइट का आयोजन हुआ। इस दौरान भजन गायकों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। मौजूद श्रोताओं ने सुर में सुर मिलाकर गायकों का उत्साह बढ़ाया।
भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर पूरा पंडाल झूम उठा। उन्होंने ‘हे द्वारपालों कन्हैया से कह दो...’ और ‘राम न मिले हनुमान के बिना...’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। लक्खा ने ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...’ और ‘भोले गिरजापति हूं तुम्हारी शरण...’ भी गाया। इसके अलावा ‘केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम...’ भी प्रस्तुत किया। मुंबई की इशरत जहां ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने ‘मेरी झोपड़ी के भाग...’, ‘हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए...’, ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां...’ गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रयागराज की लक्ष्मी सिंह राजावत ने भी भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने ‘वृंदावन जाऊंगी...’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम...’, ‘एक राधा एक मीरा...’ जैसे भजन प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। इस दौरान हारमोनियम पर सुखविंदर सिंह, ऑर्गन और बैंजो पर शाहिद भाई, तबला पर कमाल, ढोलक पर समीर ने संगत दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि पंच अग्नि अखाड़ा के महंत सोमेश्वरानंद महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने किया। इस मौके पर तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, दिनेश राजपूत, अंकित शर्मा, मनीष खेबरिया, अमित नायक, अभिलाष तिवारी, अजय श्रीवास, राजेन्द्र राहुल, विष्णु राय, अखिलेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000
जलविहार महोत्सव में आज

मऊरानीपुर मेला जलविहार में शनिवार की दोपहर प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आध्यात्मिक सशक्तीकरण द्वारा खुशहाल जीवन पर कार्यक्रम होगा। शाम को मेला ग्राउंड स्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर रात्रि 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed