{"_id":"6ab75ff45fedc6f3e70069a3","slug":"jhansi-temples-targeted-by-thieves-in-babina-panic-ensues-after-thefts-at-two-locations-in-a-single-night-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बबीना में चोरों के निशाने पर मंदिर, एक ही रात में दो जगह चोरी से हड़कंप, पहले भी हो चुकी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बबीना में चोरों के निशाने पर मंदिर, एक ही रात में दो जगह चोरी से हड़कंप, पहले भी हो चुकी वारदात
Sat, 26 Sep 2026 11:37 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:37 AM IST
सार
बबीना थाना इलाके में चोरों ने मंदिरों को एक बार फिर निशाना बनाया है। चोर दो अलग-अलग संकटमोचन और ठाकुर बाबा मंदिर से नकदी और सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
वारदात के बाद मंदिर में टूटा पड़ा दान पात्र।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
बबीना कस्बा में चोरों ने एक बार फिर मंदिरों को निशाना बनाते हुए बीती रात दो अलग-अलग मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुकुवां-ढुकुवां चौराहे स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। एक ही रात में दो मंदिरों में चोरी की घटनाओं से इलाके में लोगों में चिंता बढ़ गई है।
ठाकुर बाबा मंदिर में पहले भी हो चुकी है चोरी
सुकुवां-ढुकुवां चौराहे स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के पुजारी रेवती शरण तिवारी के अनुसार चोर मंदिर से नया सीलिंग फैन ले गए। इसके अलावा दानपात्र तोड़कर उसमें रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर की घंटी भी तोड़ दी। पुजारी के मुताबिक मंदिर में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। एक मामले में बबीना पुलिस ने चोरों को पकड़कर मंदिर से चोरी हुआ इनवर्टर बरामद किया था। वहीं पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र को निशाना बनाया। दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई। गौरतलब है कि इसी मंदिर में 29 अप्रैल 2026 को भी चोरी हुई थी। उस समय मंदिर से नकदी के साथ चांदी का मुकुट चोरी होने की बात सामने आई थी।
छानबीन में जुटी पुलिस
दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने पर बबीना थाना प्रभारी राहुल राठौड़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने दोनों चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जानकारी देते मंदिरों के पुजारी...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन