फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Alert for heavy rain following light showers. schools closed up to Class 12

Jhansi News: रिमझिम के बाद झमाझम का अलर्ट, 12वीं तक स्कूल बंद

Sat, 26 Sep 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Alert for heavy rain following light showers. schools closed up to Class 12
मौसम ... बारिश की फुहार से बचने के लिए छाता लगाकर जाते स्कूटी सवार। संवाद - फोटो : Samvad
झांसी। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के असर से बुंदेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर फुहार और रिमझिम बारिश होती रही। झांसी में घने बादलों के कारण धूप नहीं निकली। इससे दिन के तापमान में सात डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को तेज बारिश की संभावना को देखते हुए जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे फुहार गिरनी शुरू हुई। रुक-रुककर सुबह तक बारिश होती रही। कुछ देर थमने के बाद दोपहर करीब 12 बजे फिर फुहार शुरू हो गई। इसके बाद कभी फुहार तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बीच-बीच में कुछ देर के लिए बारिश थमी, लेकिन बादल पूरे दिन छाए रहे। शाम तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चली। बारिश और हवा के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। शुक्रवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 9.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। दिनभर में 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 30 मिमी तक बारिश का अनुमान
कृषि विज्ञान केंद्र, भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के असर से झांसी में बारिश का दौर बना है। शनिवार को जिले में तेज बारिश होने की संभावना है। करीब 30 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि रविवार से इसका असर कम होने लगेगा। इसके बाद हल्की बारिश की संभावना है। मौसम सिस्टम आगे राजस्थान की ओर बढ़ जाएगा। इसके बाद कुछ दिनों तक किसी अन्य चक्रवाती सिस्टम या पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं।

अब तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश
आईएमडी के मुताबिक, एक जून से 25 सितंबर तक झांसी में औसत बारिश 716 मिलीमीटर होनी चाहिए। इसके सापेक्ष अब तक 578.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह जिले में अब तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है।


स्कूलों में आज अवकाश
बारिश और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी गाैरांग राठी के निर्देश पर जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल शनिवार को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed