{"_id":"66709f5a3125c34d990ca9c4","slug":"young-man-molests-student-after-entering-her-house-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-335021-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: छात्रा के साथ घर में घुसकर युवक ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: छात्रा के साथ घर में घुसकर युवक ने की छेड़खानी
विज्ञापन
- सीपरी बाजार थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना सीपरी बाजार के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा के घर में घुसकर युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रेमगंज के पुष्पा द्विवेदी के मकान में किराये का कमरा लेकर रहने वाला अरविंद यादव उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था। कुछ दिनों पहले जब वह सहेली के साथ लौट रही थी तब आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया था। आरोपी उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था।
रविवार रात करीब 11 बजे आरोपी उसके घर आ गया। घर के बाहर ही जोर-जोर से उसका नाम लेकर चिल्लाने लगा। पीड़िता के भाई ने जब विरोध किया तब अरविंद ने उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी की। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।